क्षेत्रीय श्रीबाथ्री साहू समाज, आठनेर

सूचना
  • 16 Mar, 2026
आठनेर में धूमधाम से मनाई भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती, 52 गांवों से पहुंचे साहू समाज के लोग

आठनेर में धूमधाम से मनाई भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती, 52 गांवों से पहुंचे साहू समाज के लोग कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत, बुजुर्गों का किया सम्मान सामाजिक कुरीतियों पर रोक के लिए 52 गांवों के प्रतिनिधियों ने दिए सुझाव आठनेर। क्षेत्रीय साहू समाज ट्रस्ट समिति आठनेर द्वारा कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर श्री राम मंदिर आठनेर में माता कर्मा का पूजन किया गया तथा मंगल भवन में साहू समाज के बुजुर्गों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कर्मा जयंती के अवसर पर साहू समाज के 52 गांवों से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिनिधियों ने समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए अपने सुझाव भी रखे।

Latest Updates (ताजा खबर)